भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ की ओर से बड़े मंगल के अवसर पर बाला कदर रोड स्थित क्वींस कॉलेज कैंपस संपर्क कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं, स्काउट-गाइड के बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, रायता तथा शीतल जल का प्रसाद वितरित किया गया। सेवा कार्य में स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को प्रसाद वितरण कराया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।