फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश थमते ही ग्रीन कॉरिडोर पर लगा लंबा जाम, वाहन रेंगते रहे

लखनऊ में बारिश थमने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। सिकंदराबाद चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। निशातगंज ब्रिज और ग्रीन कॉरिडोर चौराहे के आसपास जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक फंसना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों की धीमी रफ्तार ने यातायात को और प्रभावित किया। कार्यालय से लौटने वाले लोगों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें