फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बख्शी का तालाब थाने पर तैनात सिपाही से मारपीट, तीन नामजद सहित 13 पर एफआईआर

बख्शी का तालाब थाने पर तैनात सिपाही अंकित सिंह और उनके सिपाही साथी अंकित कुमार के साथ बृहस्पतिवार की रात लगभग साढे दस बजे कुछ लोगों ने मारपीट किया। जब सिपाहियों ने इसका विरोध किया तो वहां पर दुकानदार ने उसके आठ दस साथियों ने मिलकर मारपीट किया।इस घटना को लेकर कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें युवकों ने ईट पत्थर से पथराव भी किया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,सिपाही अंकित सिंह डयूटी खत्म करके साथी सिपाही अंकित कुमार के साथ भैंसामऊ क्रॉसिंग पर स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए बृहस्पतिवार रात लगभग साढे दस बजे गया हुआ था। जहां पर मूल्य से अधिक पैसे की मांग का सिपाही अंकित सिंह ने विरोध किया तो दुकानदार के साथ बैठे लड़के ने साथी सिपाही अंकित कुमार को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मारपीट और विवाद बढ़ा तो दुकानदार के आठ दस साथियों ने मिलकर सिपाहियों के साथ मारपीट की। घटना को लेकर मौके पर मारपीट और पथराव भी हुआ।इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,तीन नामजद और आठ दस अज्ञात पर एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें