फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाबा साहब के अस्थिकलश स्थल पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, दी श्रद्धांजलि

Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 02:44 PM IST

चंद्रशेखर आजाद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों पर आधारित विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के विचारों को अपनाने और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें