आशियाना अटल सेवा केंद्र में आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, अध्यक्ष आर के पांडे, महासचिव ए सी अग्निहोत्री, एस एन अवस्थी, यू सी दुबे, जगजीत सिंह, मनोज गुप्ता ने फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काव्य पाठ कर अटल जी को याद किया गया। जिसमें फर्रूखाबाद से पधारे राष्ट्रीय स्तरीय कवि उत्कर्ष अग्निहोत्री, जिनको अनेकों पुरूस्कार से नवाजा जा चुका है की काव्य रचनाओं का लोगों नें भरपूर आनंद लिया । कालोनी के लोगों नें भी काव्य पाठ किया ।मंच का संचालन सांस्कृतिक सचिव अतुल टंडन नें किया । इस अवसर पर जनार्दन सिंह ,अविनाश अग्रवाल शशि अग्निहोत्री, ममता टंडन, मधू टंडन, मधू गुप्ता ,विनीता तिवारी सहित लोगों नें कार्यक्रम भाग लिया ।