फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: असलहे के बल पर बदमाशों ने चार घरों में की लूट, आवाज करने पर दी जान से मारने की धमकी

बख्शी का तालाब। महिंगवा थाने के इंदारा गांव में असलहा लैस बदमाशों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो घरों में महिलाओं के जागने पर बदमाशों ने असलहे लगाकर कहा,अगर आवाज की तो जान से जायेगी। जबकि अन्य दो घरों में लोगों को सुबह जागने पर जानकारी हुई। इंदारा गांव निवासी भगौती की बहू टीना वर्मा बदमाश से भिड़ गई। उसकी हाथपाई हुई,जब टीना की साड़ी अस्त व्यस्त हो गई तो उसकी पकड़ ढीली हो गई। बदमाश ने उसके असलहा लगाकर कहा आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। शिवकुमार सिंह की पत्नी प्रेमवती रात एक बजकर 20 मिनट पर पति को बाहर निकलकर बताया कि घर में बदमाश घुसे हैं उनके पास बंदूक है । पति अंदर जाने लगे तो रोक दिया कहीं गोली न मार दें। कुछ देर बाद दो बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। प्रेमवती का आरोप है आहट पाकर वह उठी थी अंदर कमरे में जल रही लाइट देखकर वहां गई तो बदमाशों ने उनको खींच लिया। कनपटी पर असलहा लगाया और ज्वैलरी और कहा है पूछने लगे। जब कुछ और नहीं मिला तो नकदी और ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। इसके साथ ही रमेश गौतम के घर से उनकी पत्नी और बहू तथा रामनरेश के घर से उनकी पत्नी दो बेटियों की ज्वैलरी व गौरव के घर घटना को अंजाम दिया। मौके पर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें