फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'दोस्त पुलिस कार्यक्रम' का अयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत हजरतगंज महिला थाने का भ्रमण बप्पा श्री नारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को कराया गया। इसमें छात्राओं को महिला शक्ति को लेकर जागरूक किया गया। महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पुलिस ने 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की उपयोगिता समझाई। अधिकारियों ने बताया कि 112 का उपयोग किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या संकट में किया जा सकता है, जबकि 1090 विशेष रूप से महिलाओं के लिए है, जहां शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। छात्राओं को जागरूक किया गया कि वे किसी भी तरह की छेड़खानी या असुरक्षा महसूस होने पर डरे नहीं, बल्कि इन नंबरों का उपयोग कर पुलिस की सहायता लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें