फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 30- 40 वर्ष के युवाओं में बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले, समय पर पहचान और इलाज जरूरी

Akash Dwivedi Updated Tue, 21 Jul 2026 05:10 PM IST

वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे न्यूरोलॉजिकल रोगों पर चिंता जताई। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तनाव, अनियंत्रित डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, नींद की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण अब 30 से 40 वर्ष के युवाओं में भी स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर 70 से 80 प्रतिशत तक स्ट्रोक के मामलों को रोका जा सकता है। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, लक्षणों की अनदेखी और इलाज में देरी मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति का चेहरा एक ओर झुक जाए, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी महसूस हो या बोलने में कठिनाई हो, तो इसे स्ट्रोक का संकेत मानते हुए बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार से मरीज की जान बचाने के साथ-साथ स्थायी विकलांगता के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें