फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 2100 महिलाएं हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य कर बनाएंगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ में हरियाली तीज के अवसर पर 2100 महिलाओं को एक साथ सावन के गीतों पर नृत्य कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। शिवि शिल्प ग्राम, स्वदेशी जागरण मंच और लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में यह आयोजन प्रस्तावित है। हुसैनगंज स्थित भार्गव परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला उद्यमी पुनीता भटनागर ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक अंदाज में हरियाली तीज मनाएंगी और सामूहिक प्रस्तुति देंगी। वहीं, विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध गर्ल्स कॉलेज में अवध लेडीज क्लब की ओर से हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूमकर उत्सव की खुशियां मनाईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें