फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 20 साल बाद स्कूल में आई लाइट और लगा पंखा... बच्चों ने तालियां बजाकर जताई खुशी

ishwar ashish Updated Tue, 02 Sep 2025 03:03 PM IST

राजधानी लखनऊ के नगर क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय घैला में 20 साल बाद लाइट आई और पंखा लगाया गया। इस पर शिक्षकों ने मिठाई बांटी और पंखा चलने पर छात्रों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। 2005 में बने इस विद्यालय में अब तक बिजली नहीं थी और छात्र छात्राएं अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर थे। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने '20 साल बाद भी उच्च प्राथमिक विद्यालय घैला में अंधेरा' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह हुआ कि अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 48 घंटे के अंदर विद्यालय में ट्रांसफार्मर लगवा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें