फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा में पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जेपीसी की बैठक शुरू हो गई है। जेपीसी बिल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से सुझाव और आपत्तियां ले रही है। बैठक में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, जेपीसी के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी समेत 11 सदस्य शामिल हैं। इसमें खासतौर पर शिया सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, जमाते इस्लामी, मिली काउंसिल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी जेपीसी से मुलाकात करने पहुचे हैं। यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि वक्फ का लाभ महिलाओं और गरीब लोगों को मिले। इसीलिए सभी लोगों से जेपीसी राय और आपत्तियां ले रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें