फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, बेटी के घर से लौट रही थी

यूपी के श्रावस्ती में गुरुवार को ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख भागकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसा गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला कस्बा में हुआ। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बैदौरा गांव के मजरा भटवा निवासी अमिरका की पुत्री का विवाह बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के पैड़ी गांव में हुआ है। बुधवार को उसके बेटे का बरही संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए अमिरका की पत्नी जगराना (55) अपने पुत्र ननकऊ उर्फ श्रीधर व छोटी बेटी मीना के साथ पैड़ी गई थी। गुरुवार को वहां से तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। गिलौला बस अड्डा के सामने बलरामपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जगराना बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। ट्रक उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वहीं श्रीधर व मीना बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। ट्रक को कब्जे में लिया है। खबर मिली तो परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें