सचिवालय के कर्मचारियों ने कहा कि प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन को भी अटेंडेंस लगानी चाहिए। वह भी तो अधिकारी ही हैं । वह कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कत नहीं समझ रहे हैं। अगर किसी कर्मचारी का वेतन काटा तो आंदोलन होगा। हम 9.30 बजे आयेंगे लेकिन शाम 6 बजे ऑफिस बंद करने का निर्णय लें। रात 9 बजे तक ड्यूटी करते हैं फिर भी वेतन कटेगा। इस आदेश पर रोक नहीं लगी तो हम मुख्य सचिव और आगे सीएम के सचिव से मिलेंगे किंतु तानाशाही नहीं चलने देंगे।