लखनऊ में वृंदावन सेक्टर-15 के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से 19वें राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें गुरुवार को कर्नाटक दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट एंड गाइड ने कर्नाटक के द्वावड़ागिरि जिला के ट्राइबल लोक नृत्य बुड़ाकट्टू की प्रस्तुति दी।