राजधानी लखनऊ पुलिस की ओर से यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पेपरमिल तिराहा, निशातगंज पर रूट डायवर्जन व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया गया। डायवर्जन इस प्रकार से हुआ है। महानगर निशातगंज से हजरतगंज की तरफ जाने वाली गाड़ियां अब पेपर मिल तिराहे से बांये मुड़कर आगे मेट्रोसिटी से यू-टर्न लेकर हजरतगंज की तरफ जाएंगी। आर.आर बंधा भीखमपुर से पेपरमिल कॉलोनी रोड होकर महानगर गोल मार्केट की तरफ जाने वाली गाड़ियां अब पेपरमिल तिराहे से बांये मुड़कर संकल्प वाटिका से यूटर्न लेकर महानगर की तरफ जाएंगी।