राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर ब्लॉक में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें महिलाओं की भी भागीदारी अच्छी रही। उन्होंने बताया कि यह बेहतर अवसर है कि घर के आसपास ही कंपनी की ओर से नौकरी दी जा रही है। हालांकि अभी यह कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों को फोन पर इसकी जानकारी दी जाएगी।