राजधानी लखनऊ में मंगलवार को डिप्टी जेलर एवं जेल वार्डर की दीक्षांत परेड पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह आलमबाग के डॉ संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। समारोह में हिस्सा लेने कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षु जेल कर्मियों से मान प्रणाम लेने के बाद बेस्ट कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।