यूपी में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए दौड़ की परीक्षा (पीईटी) सोमवार से लखनऊ में शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसके बाद चरित्र प्रमाण मांगे जाएंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा का आयोजन पीएसी की 12 वाहिनियों में करा रहा है। इसमें रोजाना करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।