राजधानी लखनऊ में राजेंद्र नगर स्थित शास्त्री मोंटेसरी स्कूल में नाका थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हेड कांस्टेबल नीतू सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने बोर्ड पर 'दंड से न्याय की ओर' पेंटिंग बनाकर प्रस्तुति दी।