फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: तहसील समाधान दिवस मोहनलालगंज मे हुआ जमकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन

कस्बा मोहनलालगंज के बीच से ओवरब्रिज बनाने व एक रास्ते की मरम्मत को लेकर समाधान दिवस में हंगामा खड़ा हो गया। एडीएम प्रशासन और एसडीएम, एसीपी ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामे के कारण समाधान दिवस ठप हो गया। शनिवार को तहसील समाधान दिवस मे उस समय हंगामा होने लगा जब कस्बा मोहनलालगंज को बीच से होते हुए ओवरब्रिज निकालने का विरोध करते हुए व्यापारी व किसान संगठन के लोग आ गए। लोग ओवरब्रिज को कस्बे से निकालने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच भसंडा के जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर पहुंच वकील व ग्राम प्रधान ललित शुक्ला से पीडब्लूडी के जेई ने अभद्र भाषा मे बात शुरू कर दी इसको लेकर वकील व जेई के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई और वकील हंगामा करने लगे। तहसील समाधान दिवस मे हंगामा होने तहसील दिवस ठप हो गया और फरियादी जाने लगे। तहसील समाधान दिवस मे मौजूद एडीएम शुभी सिंह, एसीपी रजनीश वर्मा, एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसडीएम बृजेश वर्मा ने लोगो को शांत कराया व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें