फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: ईदगाह पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- साल पर याद रहता है सिवइयों का स्वाद

ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारक बात देता हूं। ईद की सिवइयां भी खाता हूं। उनका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें