लखनऊ में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में बुधवार रात लगभग 11.30 बजे कुछ युवकों ने दो लड़कों को लाठी-डंडा, रॉड और बांका मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल लाई और इलाज शुरू करवाया। पीड़ित आकाश रावत का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने रिश्तेदार से मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उसका आरोप है कि जब उसने शराब पीने के लिए अपनी दुकान के पैसे उधार नहीं दिए तो आरोपियों ने गांव से भोजन लेकर लौट रहे उसके भाई और फिर उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि, आकाश की शिकायत मिली है मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज की जा रही है।