राजधानी लखनऊ में शनिवार को बीकेटी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम विशाखजी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली की शिकायतें लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की बात सुनीं। साथ ही लेसा अधिकारियों को सुस्ती छोड़कर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के निर्देश दिए। बताते चलें कि तहसील में लेखपाल संघ की बीकेटी इकाई अपनी मांगों को लेकर धरने पर है।