राजधानी लखनऊ में सिपाही भर्ती की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी केंद्र पहुंच चुके हैं। जांच के बाद उन्हें सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक होनी है। विकास नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कड़ी निगरानी और जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद है। केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर लेकर नहीं जा सकते। सिक्के भी अंदर प्रवेश के लिए वर्जित है।