फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम योगी बोले- 2017 के पहले कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी

राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि 2017 के पहले लोग कोटेदारों को शक की निगाह से देखते थे। उनका सम्मान नहीं होता था। ‘कोटेदार’ शब्द से ही लोगों को चिढ़ होती थी। आपकी गलती नहीं थी, लेकिन गाली आप खाते थे, लूट उनकी होती थी, खामियाजा आपको भुगतना पड़ता था। आपके सामने पहचान का संकट था। बेसिक शिक्षा परिषद में भी यही हाल था। वो अब कह रहे हैं कि स्कूलों का वीडियो बनाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें