राजधानी लखनऊ में के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन, लखनऊ और जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 42वीं सब-जूनियर 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर और 43वीं सीनियर और 10वीं पूमसे लड़के और लड़कियां राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 की शुरुआत शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खिलाड़ियों से मिले। उनका हौसला बढ़ाया।