राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हजरतगंज के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में बिना किसी जानकारी आवेदकों का अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया गया। इससे दूर-दूर से पहुंचे आवेदक काफी परेशान नजर आए। अब उन्हें अगली तारीख पर आने के लिए कहा गया है। इससे वह निराश होकर वापस लौट गए।