फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य कठवारा में छत से टपकता है बारिश का पानी

राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड स्थित कठवारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बारिश में बद से बदतर हो गई है। उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाओं का दावा स्वास्थ्य केंद्र के अंदर और बाहर देखकर बेमानी साबित हो जाता है। जबकि पूरा स्वास्थ्य केंद्र और उसकी बिल्डिंग बारिश के दौरान पानी के फव्वारे जैसे टपक रही है। ऐसे यहां स्वास्थ्य केंद्र के अंदर प्रसव और उसके जेनरेटर आदि की सुविधा होने का दावा सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी सिंह द्वारा किया जाना हकीकत से बहुत परे है। एक सप्ताह पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चंद्रिका देवी मंदिर जब परिवार संग आये तो उन्होंने मां चंद्रिका देवी मेला विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठकर मंदिर और कठवारा गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर सीएमओ लखनऊ को जरूरी निर्देश दिए थे।लेकिन व्यवस्था जैसे के तैसे बनी हुईं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें