राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दूसरे दिन पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। परीक्षा 10:00 से 12:00 बजे तक होनी है। बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड पर प्रवेश शुरू हो गया है। पुलिस पूरी चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दे रही है।