फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ऑटो चालक की हत्या में पत्नी समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में पांच वर्षीय बेटी को साथ ले जाने के विवाद में ऑटो चालक आशीष सोनी (40) की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा मृतक की मां मिथिलेश स्वर्णकार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी तपस्या उर्फ प्रीति, ज्योति, आशु, प्रीति की बड़ी बहन आशा के पति, गोलू और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सतना कॉलोनी, पश्चिमी तेलीबाग निवासी आशीष ने वर्ष 2013 में आनंद विहार कॉलोनी निवासी तपस्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। दोनों करीब पांच वर्षों से अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह बेटी को साथ ले जाने को लेकर आशीष और तपस्या के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तपस्या ने आशीष के सिर पर तवे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया कथित आला कत्ल तवा बरामद किया है। इसके अलावा वह बिस्तर भी कब्जे में लिया गया, जिस पर खून के धब्बे मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। आशीष का ऑटो रिक्शा भी तपस्या के घर के बाहर खड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की मां मिथिलेश स्वर्णकार ने शुक्रवार शाम छोटे बेटे दुर्गेश स्वर्णकार के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचकर दूसरी तहरीर दी। परिजनों का आरोप था कि आशीष को साजिश के तहत घर बुलाया गया था और उसकी हत्या पत्नी तपस्या उर्फ प्रीति के अलावा ज्योति, आशु, प्रीति की बड़ी बहन आशा के पति, गोलू और शिवम भी शामिल थे। परिवार का कहना था कि अकेले तपस्या आशीष की हत्या नहीं कर सकती। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक आशीष पर राजधानी के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक आशीष की मां मिथिलेश स्वर्णकार शुक्रवार शाम अपने छोटे बेटे दुर्गेश स्वर्णकार के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचीं और दूसरी तहरीर दी। परिवार का आरोप है कि तहरीर में तपस्या के अलावा उसकी बहन और कुछ अन्य लोगों के नाम भी दिए गए हैं, लेकिन पुलिस उन नामों को हटाने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें