राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज स्थित घैला रोड में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष गोयल व शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष तिवारी ने शिविर में कुल 157 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। मौके पर ही ईसीजी टेस्ट भी किया गया। इस दौरान ममता त्रिपाठी, राकेश पांडेय, सुधीर मौर्य, डॉ हमजा विलाल, अनुज जायसवाल, डॉ कासिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।