राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मेयर सुषमा खर्कवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जानकीपुरम द्वितीय से पहुंचे दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उनका गेस्ट हाउस है। उस पर अवैध तरीके से 41 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। कम से कम 20 बार समाधान शिविर में आ चुके हैं, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, कल्याणपुर के अजीत कुमार यादव ने बताया कि एक घर पर जल संस्थान की ओर से डबल आईडी जारी कर दी गईं। मां किरण और पिता रामधन के नाम पर पर दो-दो वाटर टैक्स आ रहे हैं। जबकि, पिताजी की मौत हो गई है। 23,751 रुपए का पानी का बिल पिताजी के नाम पर भी भेज दिया।