राजधानी लखनऊ में पांच महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद सपा के ललित तिवारी को फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से पार्षद पद की शपथ दिलाई गई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शपथ दिलाई। नगर निगम के 660 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी को कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई हो। वहीं ललित तिवारी को पार्षद पद की शपथ ग्रहण करने के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया है। अब तक पालन न किए जाने को लेकर कहा कि वह अस्वस्थ थीं। जैसे ही ठीक हुईं, उन्होंने शपथ ग्रहण करा दिया है। यह भी कहा की चुनाव में प्रदीप शुक्ला टिंकू को ललित तिवारी से ज्यादा मत मिले थे। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के मामले में जिस तरह से दोबारा चुनाव कराया गया था, उसी तरह से यहां भी होना चाहिए था।