फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कॉलेज के पास सड़क पर डंप कूड़ा, गड्ढों और दुर्गंध से राहगीर व छात्र परेशान

Bhupendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 12:11 PM IST

लखनऊ में विकास नगर में कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज से सटे मुख्य मार्ग पर नगर निगम की ओर से कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और स्कूल के छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल होने से सड़क का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पहले से ही संकरी है। ऐसे में गड्ढों और कूड़ा उठाने वाले वाहनों की आवाजाही के कारण यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यह मार्ग अलीगंज के सेक्टर-एन/2 सहित आसपास के इलाकों में आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और पैदल लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। वहीं, सड़क किनारे पड़े कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण महावीर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से सड़क पर कूड़ा डंप करना बंद करने, वैकल्पिक स्थान पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह क्षेत्र नगर निगम के लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत आता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें