फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कुकरैल नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया किशोर, SDRF कर रही तलाश

राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी में दोस्त के साथ नहाने उतरा किशोर बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, दूसरा किशोर बाहर निकल आया। नगर निगम, पुलिस और जल निगम की टीम ने काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। पंतनगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किस्मत अली परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। किस्मत मूलरूप से गुवाहाटी के रहने वाले हैं। किस्मत का बेटा रिजू हामिद (14) अपने दोस्त साहिल के साथ दोपहर करीब दो बजे कुकैरल नदी में नहा रहा था। इस बीच तेज बारिश के दौरान पानी के बहाव में रिजू डूबने लगा। साहिल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव की वजह से वह उसके हाथ से छिटककर गहराई में चला गया। शोरगुल सुनकर रिजू के घरवाले वहां पहुंचे और नदी में कूदकर उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह और रिजू मेरिडियन स्कूल के सामने से कुकरैल बंधे से नीचे उतरकर नदी में नहाने गए थे। इसी बीच पानी का स्तर बढ़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें