फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चार वर्ष की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी वैन चालक गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Sun, 19 Jul 2026 02:54 PM IST

राजधानी लखनऊ में नर्सरी की चार वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल वैन चालक गिरीश मिश्रा पर लगा है। घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल की है। बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वैन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, कमलेश दीक्षित ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें