राजधानी लखनऊ में समता मूलक चौराहे के पास यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। उन्होंने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव अनिल गर्ग रहे। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, आइस्क्रीम व बूंदी का वितरण किया गया।