राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के मंत्री नानक दीन भुर्जी ने विधायक निवास के सातवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। बेटे उत्तम और पुरुषोत्तम सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। चश्मदीद मोहम्मद आरिफ ने घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन पहुंचे। समर्थक भी जुट गए।