फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने एवं अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को गोंडा में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर तक मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और घटना की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता समाज ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें