फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में आधी रात घर में घुसे चोरों ने तमंचे के दम पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

राजधानी लखनऊ में आधी रात घर में घुसे चोरों ने तमंचे के दम पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना काकोरी क्षेत्र के सकरा गांव की है। गांव निवासी केशन गौतम के घर मंगलवार आधी रात करीब 1 बजे चोर घुस आए। बिस्तर पर लेटे केशन को तमंचा सटा दिया। इसके बाद दो मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध करने पर किसान के बेटे सूरज के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि घर के अन्य लोगों को भी जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से बाराबंकी निवासी विमल और सीतापुर के विनोद, इंदल, धनेश पासी,मनोहर और नरेश को पकड़ा गया है। चोरी और हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास से धारदार हथियार अन्य सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें