फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई

राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है। बताते चलें कि एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें