फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में सिलेंडर से लगी आग, 80 झुग्गियां जलकर राख

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 01:57 PM IST

राजधानी लखनऊ में सोमवार को आग लगने से करीब 80 झुग्गियां चपेट में आईं। तेजी से बढ़ रही आग आवासीय क्षेत्रों की तरफ बढ़ी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना फैजुल्लागंज थाना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी की है। सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मियों के साथ नगर निगम के कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका के चलते मौके पर पांच एंबुलेस भी बुलाई गई हैं। घंटों की मशक्कत के बाद करीब-करीब आग पर काबू पा लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें