फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 47 यात्रियों की क्षमता वाली बस में सफर कर रहे थे 167 मुसाफिर, बस की गई सीज

बिहार से पंजाब जा रही स्लीपर बस में 167 यात्री मिले, जबकि बस की क्षमता 47 यात्रियों की थी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बस को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सीज कर दिया। यात्रियों को छतों पर भी बिठाया गया था। मामला स्लीपर बस संख्या यूपी 31 बीटी 0077 का है। यह बस बिहार के मुजफ्फरपुर से पंजाब के पटियाला के लिए जा रही थी। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डग्गेमार बसों की जांच कर रहे थे। इसी बीच टोल के पास स्लीपर बस आती हुई दिखाई दी, जिसकी छत पर ढेरों यात्री बैठे हुए थे। प्रवर्तन टीम ने बस को रुकवाया और जांच की, जिसमें 167 यात्री पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें