लखनऊ के लोकबंधु अपस्ताल की दूसरे मंजिल पर 14 अप्रैल को आग लग गई थी, इसकी वजह से दूसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर को को बन्द कर दिया गया था और होने वाली सर्जरी को टाल दिया गया था। सर्जरी टालने के कारण सर्जरी विभाग में एक भी मरीज की उपस्थिति नही हैं। सोमवार को एक हफ्ते बाद ओपीडी सामान्य रूप से चालू हो चुकी है। मरीजों की भीड़ ओपीडी, दवा काउंटर और खून की जांच के लिए पहुंच रहे हैं।