यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मैच खेला गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इंटर सर्कल टूर्नामेंट में गुवाहाटी सर्कल बनाम लखनऊ सर्कल के बीच मैच हुआ। इस दौरान पॉइंट्स के लिए खिलाड़ियों ने जमकर जोर आजमाइस किया।