फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर मौलाना फरंगी महली ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी लखनऊ के ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सोमवार को 'ईद-उल-अजहा' पर्व को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 12 सूत्रीय एडवाइजरी में उन्होंने साफ-सफाई से लेकर कुर्बानी तक के लिए कई बातें कहीं। फरंगी महली ने मुसलमानों को सलाह दी कि कुर्बानी की रस्म अदा करते समय स्वच्छता का ध्यान रखें। आसापास साफ-सफाई बनाए रखें। सड़क किनारे या गलियों में कुर्बानी की रस्म नहीं करें। निर्धारित स्थानों पर ही इसे अदा करें। आगे कहा कि खून को नालियों में बहाने से बचना चाहिए। इसे कच्ची मिट्टी में दबा दें। ताकि यह पौधों के लिए खाद का काम करे। कुर्बानी की रस्म का कोई वीडियो या फोटो न लें और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। कुर्बानी के जानवर का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटें। अपने परिवार के साथ-साथ सीमा पर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा के लिए भी दुआ करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें