राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर छात्रों ने बीसीसीआई का पुतला फूंका। छात्रों ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत का गुस्सा अब भी बरकरार है। हमारी रगों में अभी भी गर्म सिंदूर दौड़ रहा है। बताते चलें कि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा।