फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एएमसी सेंटर में बीएससी नर्सिंग छात्रों के 7वें बैच का कमीशनिंग समारोह आयोजित

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 02:08 PM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित छावनी क्षेत्र के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज ड्रिल स्क्वायर पर शनिवार को कमीशनिंग समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल, मध्य कमान, लखनऊ के बीएससी नर्सिंग छात्रों के 7वें बैच का था। नर्सिंग कैडेट के रूप में चार साल के कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन और सैन्य नर्सिंग अधिकारियों के रूप में पेशेवर प्रवेश का कमीशनिंग समारोह एक प्रतीक है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सिंग कैडेट्स द्वारा गर्व, सम्मान और उपलब्धि की भावना से भरा मार्चिंग प्रदर्शन था। इस अवसर पर मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, कमीशनिंग परेड के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी थे। इस दौरान मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा साथ में मध्य कमान अस्पताल, लखनऊ के कमांडेंट मेजर जनरल जे देबनाथ द्वारा 40 नर्सिंग कैडेटों को सैन्य नर्सिंग सेवा में कमीशन प्रदान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें