फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में सड़क किनारे सोते लोग, मानों हादसे का इंतजार

बाराबंकी में शहर के माल गोदाम रोड पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे एक परिवार के लोग झुग्गी के सामने सड़क किनारे सोते दिखे। सभी लोग सड़क के एक किनारे पर सिर रखकर आराम से सो रहे थे। यहां से चार और दो पहिया वाहन आ जा रहे थे। इससे किसी भी हादसे की आशंका बनी रहती है। पहले भी इस सड़क पर हादसे हो चुके हैं। रेलवे स्टेशन से माल गोदाम की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की पटरी पर ही तिरपाल से बनी दो-तीन झुग्गियों के सामने लोग सोते हैं। शहर कोतवाल आरके राणा से बताया गया तो उन्होंने तुरंत चीता मोबाइल को लोगों को सड़क से दूर सुरक्षित जगह पर सोने के लिए कहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें