राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'संगम-संस्कृतियों का महाकुंभ 2025' में कार्यक्रम के दूसरे दिन यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा और अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने इस दौरान लखनऊ की मशहूर मक्खन मलाई का स्वाद लिया और नगाड़ा भी बजाया। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगम संस्कृति को पिरोने का काम करता है। यह नई पीढ़ी को जोड़ने का भी काम करता है। हमारी संस्कृति हमारी आत्मा है। हमारी सरकार इस भावना को आगे ले जा रही है। मंत्री ने कहा कि अयोध्या हो या काशी हमने हर दिशा में काम किया है। महाकुंभ हरियाली से भरा बनाया जाएगा। यह क्लीन के साथ ग्रीन भी होगा। लगे पौधे बचाकर रखे जाएंगे। 44 घाटों पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई है।